Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Launches Awareness Campaign on New Criminal Laws BNS BNSS BSA
थाना क्षेत्रों में नये आपराधिक कानूनों के प्रति किया जागरूक

थाना क्षेत्रों में नये आपराधिक कानूनों के प्रति किया जागरूक

संक्षेप: Kushinagar News - कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नए आपराधिक कानूनों जैसे भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पोस्टर, हैंडबिल, ऑडियो-वीडियो क्लिप के माध्यम से जानकारी दी जा रही है, साथ ही सेमिनार और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

Sun, 2 Nov 2025 11:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर जनपद में नए आपराधिक कानूनों में शामिल भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के बारे में व्यापक जन जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक थाने में नए कानूनों की प्रमुख धाराओं, प्रावधानों एवं जनता से जुड़े अधिकारों-कर्तव्यों की जानकारी को सरल हिन्दी भाषा में पोस्टर, हैंडबिल, ऑडियो-वीडियो क्लिप तथा थाना परिसर में डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जा रहा है। ग्राम सभाओं, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, पंचायत भवनों एवं चौराहों पर कैंप, सेमिनार, जनसभा व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज एवं पुलिस टीम द्वारा लाइव उदाहरणों के साथ नए कानूनों की व्याख्या की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, ग्रामीणों एवं व्यापारियों को ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर, वीडियो रिकॉर्डिंग, समयबद्ध जांच, डिजिटल साक्ष्य जैसे प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। अभियान में एनजीओ, स्वयंसेवी संगठन, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि को शामिल किया जा रहा है। नए कानूनों के प्रति जागरुकता अभियान में जीरो एफआईआऱ, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण के प्राविधान, नये अपराध, प्रोद्योगिकी और फारेंसिक के उपयोग से संबंधित प्राविधान, पीडित-केन्द्रित प्राविधान आदि पर जागरुकता कार्यक्रम में विशेष रुप से प्रकाश डाला गया।