एसडीएम ने सुलझाया वर्षों पुराना भूमि विवाद

Feb 10, 2026 10:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के अम्बेडकर नगर में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद को एसडीएम ने सुलझा दिया। सरोज देवी ने अपनी भूमि के लिए जिलाधिकारी को पत्रक दिया था। एसडीएम डॉ संतराज सिंह ने दोनों पक्षों के बीच सहमति से भूमि का सीमांकन किया और कब्जा प्रदान किया। दोनों पक्ष इस निर्णय से संतुष्ट हैं।

एसडीएम ने सुलझाया वर्षों पुराना भूमि विवाद

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नम्बर 4 अम्बेडकर नगर ( भरौली) में वर्षों से दो पक्षों में चल रहे भूमि विवाद को एसडीएम ने सुलझा दिया। दोनों पक्ष के लोग उनके निर्णय से संतुष्ट हैं। नगर के अम्बेडकर नगर भरौली निवासी सरोज देवी पत्नी रामआधार चौहान द्वारा अपनी भूमि के गाटा सं. 440 में अपने हिस्से की दो डिसमिल भूमि की मांग जिलाधिकारी कुशीनगर को पत्रक देकर की गयी थी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीएम कसया को विवाद सुलझाने के लिए निर्देशित किया था। भूमि विवाद के चलते यह मांग उनकी वर्षों पुरानी थी। मामले में उपजिलाधिकारी डॉ संतराज सिंह बघेल ने खुद उपस्थित रहकर सोमवार को दोनों पक्ष की सहमति से भूमि का सीमांकन कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों पक्षों को उनके हिस्से पर कब्जा दे दिया गया। इस तरह विवाद का आपसी सहमति से राम आधार चौहान और उग्रसेन द्वारा हल कर लिया गया। दोनों पक्ष इस निर्णय से संतुष्ट हैं। एसडीएम ने बताया कि भूमि विवाद दोनों पक्ष में कई वर्षो चल रहा था। कई बार सुलह समझौता के जरिए प्रयास किया जा चुका था, लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नही होते थे। आपसी सहमति से ही विवाद का हल निकला है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि, लेखपाल निलेश रंजन राव, कन्हैया यादव, अशोक कुमार कनौजिया, जयप्रकाश कुमार, संदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।