कोर्ट के आदेश पर स्वर्ण व्यापारी पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के पटहेरवा पुलिस ने फाजिलनगर के एक स्वर्ण व्यवसाई जीतेन्द्र वर्मा के खिलाफ विश्वासघात का मुकदमा दर्ज किया है। एक व्यक्ति ने न्यायालय में शिकायत की थी कि उसने ज्वेलरी के बदले पैसे लिए लेकिन जब पैसे लौटाने पर जेवर मांगे, तो दुकानदार ने उन्हें देने से मना कर दिया।

कोर्ट के आदेश पर स्वर्ण व्यापारी पर केस

कुशीनगर। पटहेरवा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फाजिलनगर कस्बा निवासी एक स्वर्ण व्यवसाई पर विश्वासघात समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।चौराखास थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार निवासी अवधेश उपाध्याय ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया था कि जनवरी 2022 में बेटा अंकुर को नौकरी के लिए विदेश भेजना था। रूपये की कमी होने पर एक रिश्तेदार से बात किया, तो उन्होंने बताया कि फाजिलनगर के बाबू बाजार में जीतेन्द्र वर्मा जो न्यू जीतेंद्र ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते है। वह मेरा परिचित है और जेवर रखकर ब्याज पर पैसा देता है। रिश्तेदार के साथ वहां गया तो बातचीत होने के बाद करीब 44 ग्राम सोने जेवर रखकर एक लाख रुपये ब्याज पर लिया।

बाद में रूपये कम होने पर रिश्तेदार के साथ पुनः वहां पहुंच कर लगभग 28 ग्राम सोने का जेवर रखकर 75000 रुपये और ब्याज पर लिया। दो वर्षों के बाद मार्च 2026 तक कई किस्तों में लगभग एक लाख रुपये वापस कर दिया। पिछले मार्च में जब रूपये का इंतजाम कर जेवर लेने गया तो उन्होंने बताया कि ब्याज सहित मेरा रूपये नौ लाख हो रहा है। इतना पैसा लेने के बाद जेवर मिलेगा। इसके बाद कुछ लोगों ने पंचायत कर मुझे दो लाख छत्तीस हजार देकर जेवर लेने का पंचायत कर दिया और दोनों लोग इस पर सहमत हो गए। नौ मार्च को पंचायतन तय हुए रूपये मैं उनको दे दिया। तो कहे कि कुछ देर बैठे मैं जेवर मंगा रहा हूं। काफी समय बीत जाने के बाद पुनः मैं जेवर की बात किया तो वह जेवर देने से मना करते हुए गाली देते हुए दुकान से भगा दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।