कारोबारियों को भी आवेदन पर मिलेगा कामर्शिल गैस सिलेंडर
Kushinagar News - कुशीनगर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के बीच, कारोबारियों के लिए राहत की प्रक्रिया शुरू की गई है। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि वैध कनेक्शन नंबर के साथ लिखित आवेदन देने पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे होटल और छोटे व्यवसायों को मदद मिलेगी।
कुशीनगर। जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अब कारोबारियों को राहत देने की पहल की गई है। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय बताया कि अब वैध कनेक्शन नंबर के साथ लिखित आवेदन देने पर कारोबारियों को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसाय संचालकों को भी राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते कई व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवेदन आधारित वितरण प्रणाली लागू की गई है। कारोबारियों को अपने वैध कमर्शियल गैस कनेक्शन नंबर के साथ डीएसओ कार्यालय में लिखित आवेदन देना होगा।
आवेदन में सिलेंडर की आवश्यकता और उपयोग का विवरण भी देना अनिवार्य किया गया है।इसके बाद संबंधित कंपनियों को नियमानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिये मांग पत्र भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि बिना वैध कनेक्शन या दस्तावेजों के किसी को भी कमर्शियल गैस नहीं दी जायेगी। प्रशासन ने सभी कारोबारियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


