Kushinagar News: सेवरही शहीद स्मारक पर दीपांजलि आज
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News: कुशीनगर में सेवरही स्थित शहीद स्मारक पर 5 बजे दीपांजलि कार्यक्रम होगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में नगर पंचायत की चेयरमैन सोनिया जायसवाल की अध्यक्षता में गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही स्थित शहीद स्मारक पर रविवार की शाम पांच बजे से दीपांजलि कार्यक्रम के माध्यम से अमर बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए दीपांजलि कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शहीद स्मारक परिसर में दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित है। सेवरही नगर पंचायत की चेयरमैन सोनिया जायसवाल की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक परिसर का पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल एवं भाजपा के जिला मंत्री धनंजय राय के साथ तैयारी के बावत अवलोकन भी किया।


