Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Honors Kargil Martyrs with 19th Year Lamp Lighting Ceremony
 दीपदान कर कारगिल शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

दीपदान कर कारगिल शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में कारगिल विजय दिवस पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा शहीद स्मारक पार्क में 19 वें वर्ष दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और शहीदों के...

Jul 27, 2025 11:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा शनिवार की शाम को नगर स्थित शहीद स्मारक पार्क में कारगिल शहीदों की स्मृति में अनवरत 19 वें वर्ष दीपदान कार्यक्रम का आयोजन कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान कारगिल शहीद अमर रहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारों से पार्क गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का प्रारम्भ शहीद स्मारक पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलन एवं समापन मौन श्रद्धांजलि व राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान राष्ट्र भक्ति को दर्शाती रंगोली ने लोगों को आकर्षित किया। कार्यक्रम बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ दया शंकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संचालन सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कुशीनगर राकेश जायसवाल, इंद्र कुमार मिश्र, डॉ. रामानुज द्विवेदी, सभाषद मनीष मिश्र, राजेश मद्देशिया, मिथिलेश शर्मा, विनय राव, ओम प्रकाश जायसवाल, हृदयानंद पांडेय, रवि शंकर राव, नीलम त्रिपाठी, ख्याति त्रिपाठी, मधुलिका पूजा, ममता कश्यप, राजेश गुप्ता, ध्रुव मद्देशिया, शैलेष कुमार, नागेंद्र तिवारी, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, अभिषांक शर्मा, आरती दुबे, अमिय कुमार, राहुल देव पांडेय, राजेश राव, कृष्णमोहन, हरीन्द्र चौरसिया, पवन दुबे, हेमंत मिश्र, डॉ विश्वम्भर प्रजापति, जितेंद्र राव, उमेश गुप्ता, राजू जायसवाल, रंजीत राय, अजय द्विवेदी, दिलीप चौरसिया, अमितांश, अदित्रि, कन्हैया, बीके स्मिता, बीके मीरा, बीके नीतू, बीके मनीषा, डा. संदीप विश्वकर्मा, सोनू तिवारी, सरफराज शाह, संतोष पटेल, राजकुमार गौड़, अविनाश शुक्ल, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ल, सुनील मद्देशिया, मनोज मद्देशिया आदि उपस्थित रहे।