महिला डॉक्टर के तीन दिन ही बैठने से मरीजों को अस्पताल से लौटना पड़ रहा
Kushinagar News - कुशीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर बच्चों की भीड़ बढ़ रही है, जो बदलते मौसम के कारण उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। महिलाओं को भी चिकित्सक की कमी के कारण निराशा का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सुझाव दिए हैं जैसे पौष्टिक आहार और पानी की अधिकता।

कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर इस समय इलाज कराने हेतु बच्चों की सर्वाधिक भीड़ जुट रही है। बदलते मौसम के प्रभाव से बच्चे उल्टी-दस्त, बुखार इत्यादि की समस्या से बीमार पड़ रहे हैं। दूसरी तरफ महिला चिकित्सक के तीन दिन ही अस्पताल में बैठने से तमाम महिलाओं को निराश वापस लौटना पड़ रहा है। बाल चिकित्सक डॉक्टर गोपाल गुप्ता ने बताया कि दिन में मौसम का मिजाज गरम तथा रात्रि में ठंडक होने का प्रभाव बच्चों पर ज्यादा पड़ रहा है। बच्चे आमतौर पर इस समय उल्टी, दस्त, वायरल फीवर, सर्दी जुकाम की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पौष्टिक आहार, सादा खाना, दिन भर पानी ज्यादा से ज्यादा पिलाने तथा धूप से बचाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि तेज बुखार होने पर नीम हकीम से इलाज ना करा कर सीएससी कप्तानगंज या बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे।ज्यादा
बुखार होने की दशा में सीएचसी पर मिनी पीआईसीयू में बच्चों को भर्ती करने की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध है। इसी क्रम में सीएचसी के फिजिशियन डॉक्टर परवेज आलम ने बताया कि वयस्कों में बदलते मौसम की वजह से इस समय बुखार, पेट दर्द, खांसी, लूज मोशन की समस्या बढ़ गई है।इसके साथ ही वायरल बुखार का असर तेजी से हो रहा है। उन्होंने लोगों से खान-पान सही रखने, सादा भोजन पर ज्यादा ध्यान देने तथा बाहर की चीज नहीं खाने के अलावा पानी का पर्याप्त सेवन करने की सलाह देते हुए धूल गरदा में ठेला खोमचा पर बिकने वाले फास्ट फूड को घातक बताया। महिला चिकित्सक रेनू मिश्रा के तीन दिन ही अस्पताल में बैठने के कारण महिला मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है।सीएचसी कर्मियों ने बताया कि महिला चिकित्सक की ड्यूटी सप्ताह में तीन दिन जिला पर लगती है, जिसके कारण सिर्फ सोमवार बुधवार और गुरुवार को वह कप्तानगंज सीएससी पर मरीज देखती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


