फार्म-6 भरते समय बरतें सावधानी, मोबाइल नंबर जरूरी

Feb 26, 2026 09:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में नए मतदाताओं को फार्म-6 भरते समय सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। फोटो, नाम और पता सही तरीके से भरना जरूरी है। आवेदन ऑनलाइन भी भरा जा सकता है और त्रुटियों के लिए फार्म-8 भरने की सलाह दी गई है।

फार्म-6 भरते समय बरतें सावधानी, मोबाइल नंबर जरूरी

कुशीनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत नए मतदाताओं को फार्म-6 भरते समय आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वैभव मिश्रा ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है तथा नाम, पूरा पता, स्पष्ट फोटो और वर्तमान मोबाइल नंबर सही तरीके से अंकित करना जरूरी है, ताकि मतदाता फोटो पहचान पत्र त्रुटिरहित बन सके। उन्होंने बताया कि फार्म-6 ऑनलाइन voters.eci.gov.in पोर्टल और ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से भी भरा जा सकता है। इसके अलावा इच्छुक नागरिक फार्म भरकर अपने बीएलओ को भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि फोटो रंगीन, स्पष्ट और पासपोर्ट साइज होनी चाहिये।

इसके साथ ही नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सही वर्तनी के साथ भरना चाहिये। आवेदन में वर्तमान निवास का पूरा पता और सही पिनकोड अंकित करना भी आवश्यक है। फार्म-6 में मोबाइल नंबर दर्ज होने से ओटीपी के माध्यम से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है और ई-इपिक आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं जिन मतदाताओं के पहचान पत्र में फोटो, पता या अन्य विवरण में त्रुटि है, वे संशोधन के लिए फार्म-8 भरकर बीएलओ को दें या ऑनलाइन आवेदन करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।