लंबित मांगों को लेकर वीबी जी रामजी कर्मियों ने किया कलमबंद हड़ताल का ऐलान

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर। ग्राम रोजगार सेवकों एवं वीबी जी-राम-जी से जुड़े अन्य कर्मियों ने लंबित मांगों के निस्तारण तक सामूहिक कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से मानदेय भुगतान, ईपीएफ जमा करने, मानदेय वृद्धि तथा एचआर पॉलिसी लागू करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं।

लंबित मांगों को लेकर वीबी जी रामजी कर्मियों ने किया कलमबंद हड़ताल का ऐलान

कुशीनगर। ग्राम रोजगार सेवकों एवं वीबी जी-राम-जी से जुड़े अन्य कर्मियों ने लंबित मांगों के निस्तारण तक सामूहिक कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से मानदेय भुगतान, ईपीएफ जमा करने, मानदेय वृद्धि तथा एचआर पॉलिसी लागू करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं। कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों, लेखा सहायकों तथा अन्य वीबी जी-राम-जी कर्मियों ने निर्णय लिया है कि मांगों का समाधान होने तक वे कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।