बकरी पालन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
Kushinagar News - कुशीनगर में 2026-27 वित्तीय वर्ष में बकरी पालन योजना के तहत 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसका उद्देश्य सीमांत कृषकों और कमजोर परिवारों की आय बढ़ाना और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है। प्रत्येक लाभार्थी को 1 नर और 5 मादा बकरियों की इकाई मिलेगी।
कुशीनगर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित बकरी पालन योजना के तहत जिले में 10 बकरी पालन इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सीमांत कृषकों, भूमिहीन मजदूरों, विधवा व निराश्रित महिलाओं तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आय में वृद्धि करना तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। साथ ही बकरी पालन को प्रोत्साहित कर पोषण स्तर में सुधार व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना भी योजना का प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 1 नर व 5 मादा बकरियों की इकाई स्थापित करायी जाएगी।
प्रति इकाई कुल लागत 60 हजार रुपये निर्धारित है, जिसमें 54 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में तथा 6 हजार रुपये लाभार्थी अंश के रूप में वहन किया जाएगा। योजना के लिये 18 वर्ष से अधिक आयु के जिले के सभी वर्गों के इच्छुक व्यक्ति 28 मई तक मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


