घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर
Kushinagar News - कुशीनगर में एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी की स्थिति गंभीर है। यहां 10 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन गैस की आपूर्ति बहुत कम हो रही है। गैस की बुकिंग 450 के पार पहुँच गई है, जबकि केवल 360 सिलेंडर ही उपलब्ध हैं। उपभोक्ता लंबी लाइन में खड़े होकर भी गैस नहीं पा रहे हैं।

कुशीनगर। पिपराघाट स्थि एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि उनके पास कुल लगभग 10 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। वर्तमान में स्थिति इतनी विकट है कि गैस की बुकिंग का आंकड़ा 450 के पार पहुँच चुका है। लेकिन आपूर्ति उस अनुपात में नगण्य है। दो दिन से प्लांट से गैस की गाड़ी नहीं आई। यदि गाड़ी आती भी है, तो उसमें मात्र 360 सिलेंडर होते हैं, जबकि मांग हजारों में है। यही हाल गैस एजेंसी सेवरही का है, जहां लगभग 26 हजार उपभोक्ता पंजीकृत है और लगभग 6500 बुकिंग है। शनिवार को स्टॉक में बचे मात्र 100 सिलेंडरों को बांटने की कोशिश की गई, लेकिन मौके पर 300 से अधिक लोगों की भीड़ जमा थी, जिससे वितरण में भारी कठिनाई आई।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद भी 10 दिनों से लगातार लाइन लगा कर दो-दो घंटे तक खड़ा रहने के वाबजूद गैस नहीं मिल रहा है। एक तरफ हजारों की बुकिंग लंबित है और दूसरी तरफ आपूर्ति के नाम पर ऊँट के मुँह में जीरा जैसी स्थिति है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


