रसोई गैस: बिचौलियों की सक्रियता से उपभोक्ता परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के हाटा नगर स्थित एक इंडेन गैस एजेंसी पर बिचौलियों की सक्रियता से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। मारपीट और कहासुनी की घटनाएं आम हो गई हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा गैस वितरण में धांधली की जा रही है और वे बार-बार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

रसोई गैस: बिचौलियों की सक्रियता से उपभोक्ता परेशान

कुशीनगर। हाटा नगर के एक इंडेन गैस एजेंसी पर बिचौलियों की सक्रियता के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। आये दिन इस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के साथ मारपीट और कहासुनी की घटनाएं हो रहीं हैं।उपभोक्ताओं का कहना कि गैस वितरण में गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा काफी धांधली की जा रही है। जब कोई उपभोक्ता ऑफिस पर जाकर जानकारी करना चाहता है तो वहां कार्यरत कर्मचारियों द्वारा उसका पासबुक लेकर यह कहा जाता है कि अभी आपका नंबर नहीं आया है। इस प्रकार उपभोक्ता आये दिन गैस एजेंसी व गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। स्थिति यह है कि गैस एजेंसी का संचालक देवरिया का है और वहीं के लोग इस गैस एजेंसी पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि कार्यालय में भी बिचौलिए सक्रिय है। उपभोक्ता मंजीत राव, उग्रसेन सिंह, ज्ञानचंद, पौहारी शरण मिश्र आदि ने उपरोक्त इंडेन गैस एजेंसी की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।