शहर के पंपों पर स्थिति सामान्य, नहीं लग रही लाइन

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब सामान्य हो गई है। शहर के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता बनी रही और लंबी कतारें नहीं दिखीं। कुछ सप्ताह पहले ईंधन संकट के कारण पंपों पर लंबी लाइनें लग रही थीं, लेकिन अब स्थिति बेहतर हो गई है।

शहर के पंपों पर स्थिति सामान्य, नहीं लग रही लाइन

कुशीनगर। जिले में बीते कई दिनों से चल रही पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब सामान्य दिख रही है। शहर के पेट्रोल पंपों पर सामान्य स्थिति देखने को मिली और कहीं भी लंबी कतारें नजर नहीं आईं। पेट्रोल पंपों पर पूरे दिन डीजल व पेट्रोल की उपलब्धता बनी रही, जबकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मात्र चार पंप ही ड्राई रहें।बीते कुछ सप्ताह पूर्व ईंधन संकट के चलते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग रही थीं। लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पा रहा था। लेकिन आपूर्ति बेहतर होने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो के अधिकांश पंपों पर स्थिति सामान्य हो गई है।

वाहन चालक आसानी से अपनी बारी पर ईंधन लेकर लौटते दिखे। वहीं, देहात क्षेत्र के मात्र चार पेट्रोल पंप ही गुरुवार को ड्राई रहें। हालाकि इसके आसपास के पंपो पर पर्याप्त मात्रा में ईधन उपलब्ध होने से वाहन चालको पर कोई खास असर नहीं पड़ा। वहीं ईधन को लेकर प्रशासन भी लगातार नजर रखी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।