Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Fishermen s Meeting on January 22 for Cooperative Committee Formation
समिति गठित करने को मछुआरों की बैठक कल
Kushinagar News - कुशीनगर में 22 जनवरी को मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बांसगांव की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दुदही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बांसगांव बिंद टोली में दोपहर 2 बजे होगी। इसमें न्याय पंचायत बांसगांव...
Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरTue, 21 Jan 2025 01:16 PM
कुशीनगर। मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बांसगांव के गठन को लेकर 22 जनवरी को मछुआरों की बैठक प्रस्तावित है। समिति के मुख्य प्रवर्तक ने बताया है कि समिति की बैठक दुदही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बांसगांव बिंद टोली में दिन के 2 बजे रखी गयी है। इसमें न्याय पंचायत बांसगांव के मछुआ समुदाय के लोग भाग लेंगे। यह समिति बांसी नदी और नाला खंड पर मत्स्य आखेट प्रबंधन का कार्य करेगी। सम्बंधित ग्राम सभा के प्रधान एवं इच्छुक पात्र व्यक्ति इसमें उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।