Kushinagar News: बारिश के बीच मौसमी बीमारियों ने पसारा पांव, ओपीडी में मरीजों की संख्या हजार पार

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ है, लेकिन मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को स्वशासी मेडिकल कॉलेज में एक हजार से अधिक मरीज आए। इनमें वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण और पेट दर्द जैसी समस्याएँ शामिल हैं। डॉक्टरों ने स्वच्छता और मच्छरों से बचाव पर जोर दिया है।

Kushinagar News: बारिश के बीच मौसमी बीमारियों ने पसारा पांव, ओपीडी में मरीजों की संख्या हजार पार

Kushinagar News: कुशीनगर। जिले में हो रही बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हुआ है तो वहीं मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। शनिवार को स्वशासी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण, डायरिया, पेट दर्द और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहे। ओपीडी में मरीजों की भीड़ के चलते सुबह से ही पर्चा काउंटर और विभिन्न विभागों के बाहर कतारें लगी रहीं। मेडिसीन विभाग के डॉ. उपेंद्र चौधरी का कहना है कि बारिश के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव, जलजमाव और दूषित पानी के कारण संक्रमण तेजी से फैलता है।

इस समय बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कई मरीज वायरल संक्रमण के साथ तेज बुखार, बदन दर्द और गले में खराश की शिकायत लेकर पहुंचे, जबकि बड़ी संख्या में मरीज पेट संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित मिले।वहीं, बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव होने से मच्छरों का प्रजनन बढ़ने की आशंका है। ऐसे में घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना, साफ-सफाई बनाए रखना तथा मच्छरों से बचाव के उपाय करना जरूरी है। उपचार कराने पहुंचे लोगों को डॉक्टरों ने उबला या स्वच्छ पानी पीने, खुले में बिकने वाले कटे फल और बासी भोजन से परहेज करने, हाथों की नियमित सफाई रखने तथा बुखार, उल्टी-दस्त या लगातार खांसी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।