गैस की किल्लत बरकरार, कई जगह होम डिलेवरी नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

Apr 06, 2026 10:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में रसोई गैस की किल्लत खत्म नहीं हुई है। कुछ क्षेत्रों में होम डिलीवरी धीरे-धीरे शुरू हो रही है, लेकिन अधिकांश उपभोक्ताओं को अभी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पडरौना शहर में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता लाइन में खड़े हो रहे हैं, जबकि गांवों में डिलीवरी नहीं हो रही है।

गैस की किल्लत बरकरार, कई जगह होम डिलेवरी नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

कुशीनगर। जिले में रसोई गैस की किल्लत अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में होम डिलीवरी की व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है, लेकिन अधिकांश उपभोक्ताओं को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पडरौना शहर में इंडेन गैस एजेंसी पर एक एक गैस सिलेंडर की गाड़ी पहुंचते ही लोग गैस होम डिलीवरी वाहन के पीछे जुट गये। लेकिन बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओ को लाइन लगाकर बारी-बारी से गैस वितरण किया गया। बावजूद इसके सभी को सिलेंडर नहीं मिल सका। वहीं गांवों में होम डिलीवरी नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

पडरौना शहर में संचालित दो इंडेन गैस गोदाम पर रविवार को एक-एक गाड़ी सिलेंडर लेकर पहुंची थी। गैस आने की सूचना पर उपभोक्ता गाड़ी के पीछे सिलेंडर लेकर पहुंच गये। वहीं गैस गोदाम के बाहर तमाम उपभोक्ता पहुंचे, लेकिन होम डिलीवरी की सूचना देख डिलीवरी वाहन के पीछे लग गये, जहां वाहन चालक मुहल्ले में गाड़ी रोक डीएसी नम्बर लेकर सिलेंडर वितरण किया। वहीं तमाम लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने बुकिंग नहीं कराई थी और गैस की मांग कर रहें थे। खिरकिया बाजार स्थित गैस गोदाम पर सुबह ही गाड़ी पहुंची, तो लोग सिलेंडर लेकर पहुंचे। वहां एजेंसी संचालक द्वारा 10 बजे से वितरण करने की बात कही गई। इसके बाद उपभोक्ता गोदाम के बाहर लाइन लागाकर खड़े हो गये, जबकि जिला प्रशासन द्वारा होम डिलीवरी के आदेश के बाद भी अभी तक शुरु नहीं किया गया है। वहां मौजूद उपभोक्ताओं ने कहा कि उम्मीद के अनुरूप गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इंडेन गैस एजेंसी खिरकिया द्वारा होम डिलेवरी नहीं करने से उपभोक्ताओं को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।