Kushinagar News: अधीक्षण अभियंता विद्युत का ऑफिस कुशीनगर स्थानांतरित
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News: कुशीनगर में विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि कसया बिजली घर का मंडलीय कार्यालय अब 33 केवी सबस्टेशन परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। आम जनता और जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं के लिए कुशीनगर कार्यालय में आना होगा।

Kushinagar News: कुशीनगर। विद्युत वितरण मंडल कुशीनगर के अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि कसया बिजली घर के परिसर में स्थित मंडलीय कार्यालय को कुशीनगर स्थित 33 केवी सबस्टेशन परिसर में स्थित भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया कि आम जनता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को कुशीनगर कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर आना होगा।


