Kushinagar News: मतदाता सूची में नाम जोड़वाएं छूटे मतदाता, राजनीतिक दल करें मदद

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता।कलक्ट्रेट सभागार जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ

Kushinagar News: मतदाता सूची में नाम जोड़वाएं छूटे मतदाता, राजनीतिक दल करें मदद

Kushinagar News: कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने तथा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद डीएम व एसपी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण भी किया।

छूटे मतदाताओं को नाम जुड़वाने की अपील

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि 01 अक्टूबर 2026 से निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने का अभियान चल रहा है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)के दौरान किसी कारणवश निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर अपना नाम सम्मिलित कराने हेतु आवेदन कर सकते हैं। बूथ लेवल अधिकारियों के पास फॉर्म-6 उपलब्ध हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कर उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करें तथा नाम सम्मिलित कराने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

ईवीएम-वीवीपैट की जांच की तैयारी

12 अक्टूबर से ईवीएम वीवी पैट की इंजीनियर करेंगे एफएलसी

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत इंजीनियरों के माध्यम से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 12 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में राजनीतिक दलों से अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को नामित करने तथा उनके नाम एवं पहचान-पत्र संबंधी आवश्यक दस्तावेज समय से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि एफएलसी की प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

बैठक के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦निर्वाचक नामावली में छूटे पात्र मतदाता नाम जुड़वाने के लिए क्या कर सकते हैं?−
वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम सम्मिलित कराने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: मतदाता सूची में नाम जोड़वाएं छूटे मतदाता, राजनीतिक दल करें मदद