एसआईआर: 170 ईआरओ तैनात, 20 जनवरी से दी जाएगी नोटिस

Jan 17, 2026 09:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में निर्वाचन विभाग 1.57 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजेगा, जिनकी मैपिंग अधूरी है। नोटिस 20 जनवरी से भेजे जाने की संभावना है। सुनवाई के लिए 170 ईआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 4 नवंबर को शुरू हुआ था।

एसआईआर: 170 ईआरओ तैनात, 20 जनवरी से दी जाएगी नोटिस

कुशीनगर। मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद अब अधूरी मैपिंग वाले मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की तरफ से नोटिस भेजी जाएगी। नोटिस 20 जनवरी से दिए जाने की संभावना है। मतदाताओं को मिले नोटिस की सुनवाई के लिए 170 ईआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जिले में 4 नवंबर से शुरू हुआ था। इस कार्य में 2639 बूथों के लिए 2639 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। इनके कार्यों की निगरानी के लिए 280 सुपरवाइजर, एसडीएम स्तर के सात ईआरओ, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 4 एईआरओ और 217 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए थे।

एक महीने में इसे पूरा करना था, लेकिन निर्धारित समयावधि में इसे पूर्ण न किए जाने पर पहले 11 दिसंबर और उसके बाद 26 दिसंबर तक समय सीमा बढ़ाई गई थी, तब जाकर एसआईआर का काम पूर्ण हुआ। उसके बाद मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन हुआ था। एसआईआर में जिनकी मैपिंग पूरी नहीं हो सकी है, अब जिले के ऐसे 1.57 लाख मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की तरफ से नोटिस भेजी जाएगी। नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया 20 जनवरी से संभावित है। नोटिस की सुनवाई के लिए जिले भर में कुल 170 ईआरओ की ड्यूटी लगाई गई है, जो एसडीएम स्तर के अधिकारी हैं। इन्हें सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर नोटिस की सुनवाई करनी होगी। हालांकि, अवकाश के दिन यह कार्य नहीं होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।