Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Election Department Initiates Mapping of Women Voters for Accurate Verification
एसआईआर : अब पांच दिन बीएलओ करेंगे महिला वोटरों की मैपिंग

एसआईआर : अब पांच दिन बीएलओ करेंगे महिला वोटरों की मैपिंग

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में निर्वाचन विभाग ने महिला मतदाताओं की सटीक गणना और सत्यापन के लिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। बीएलओ घर-घर जाकर उन महिलाओं की मैपिंग करेंगे जो शादी के बाद दूसरे जिलों में आई हैं। महिलाओं को 2003 की मतदाता सूची के आधार पर जानकारी देना अनिवार्य है, लेकिन कई महिलाओं के पास पुरानी सूची उपलब्ध नहीं है।

Dec 07, 2025 09:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में महिला मतदाताओं की सटीक गणना और सत्यापन के लिए निर्वाचन विभाग ने नई कवायद शुरू कर दी है। अब अगले पांच दिनों तक बीएलओ घर-घर जाकर उन महिलाओं की मैपिंग करेंगे, जो शादी के बाद दूसरे जिलों से यहां आकर बसी हैं, जिसके द्वारा फार्म में इपिक नम्बर नहीं भरा है। गणना प्रपत्र में महिलाओं के मायके के परिवार की जानकारी खासकर 2003 की मतदाता सूची के आधार पर उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। लेकिन अधिकांश मामलों में न तो परिवारों के पास इतनी पुरानी सूची उपलब्ध है और न ही महिलाओं को मायके के सदस्यों के इपिक नंबर याद है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कई परिवार वर्षों पहले दूसरे जिले या राज्य में बस चुके हैं। ऐसे में तमाम महिलाएं एसआईआर के प्रपत्रों में इपिक नंबर के कॉलम को खाली छोड़ दिया है, जबिक प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि फार्म के किसी भी कॉलम को खाली नहीं छोड़ना है। इससे बीएलओ के सामने सत्यापन का संकट और गहरा गया है। निर्वाचन विभाग के रिपोर्ट के अनुसार जिले में ऐसी महिलाओं की संख्या करीब छह लाख है, लेकिन अधिकांश ने गणना प्रपत्र में अपने 2003 के ईपिक नंबर दर्ज नहीं किये हैं। इसके चलते मतदाता सूची में दोहरे नाम, अपूर्ण डाटा और सत्यापन में समस्याएं सामने आ रही थीं। इसको लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हर ऐसे परिवार में जाकर महिलाओं का पुराना 2003 ईपिक नंबर जुटाएं और उसे पोर्टल पर अपडेट करें। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डीएम ने बताया कि जिन महिलाओं के पास पुराना ईपिक उपलब्ध नहीं होगा, उनके गृह जिले से ईपिक नंबर निकालने के लिए भी समुचित तंत्र बनाया गया है। विभागीय टीमों से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।