डीआईओएस ने निर्धारित शुल्क व रसीद के दिए निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों से मनमानी शुल्क लेने और रसीद न देने की शिकायतों पर डीएम ने सख्त कदम उठाया। डीआईओएस को निर्देश दिया गया कि सभी प्रधानाचार्य निर्धारित शुल्क लें और विद्यार्थियों को रसीद दें। यह कार्रवाई प्रियेश गोंड की शिकायत के बाद की गई है।

डीआईओएस ने निर्धारित शुल्क व रसीद के दिए निर्देश

कुशीनगर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से मनमानी शुल्क लेने और उसकी रसीद भी न दिए जाने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिया। इसके बाद डीआईओएस ने जनपद के सभी प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्धारित शुल्क ही लेने और उसकी रसीद विद्यार्थियों को दिए जाने के निर्देश दिए हैं।कसया तहसील क्षेत्र के बुद्ध नगरी वार्ड नंबर-एक निवासी प्रियेश गोंड ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा था। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक के अधीन आने वाले अनेंक विद्यालयों में मनमानी शुल्क लेकर छात्र-छात्राओं का नामांकन किए जाने की शिकायत की थी।उन्होंने यह भी बताया था कि शुल्क की रसीद भी छात्रों को नहीं दी जा रही है।

डीएम ने डीआईओएस को नियमानुसार नामांकन और रसीद दिए जाने का निर्देश दिए हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।