लक्ष्य पूर्ति पर जिला बचत अधिकारी अमित हुए सम्मानित
कुशीनगर में जिला बचत अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को 2025-26 के बचत लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति पर सम्मानित किया गया। अभिकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में लक्ष्य हासिल किया, जिससे पूरे विभाग में उत्साह है। उन्होंने बचत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

कुशीनगर। कुशीनगर में वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित बचत लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति होने पर जिला बचत अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। उनके कुशल निर्देशन और नेतृत्व में जनपद के डाक अभिकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर लक्ष्य हासिल किया, जिसके चलते पूरे विभाग में उत्साह का माहौल है। डाक अभिकर्ता संघ के जिला संरक्षक प्रेम शंकर सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में अभिकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिला बचत अधिकारी से मिला और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि आगे भी उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व इसी प्रकार मिलता रहेगा। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री संजय मारोदिया व वरिष्ठ अभिकर्ता मनोज श्रीवास्तव ने भी पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान प्रकट किया।
इस दौरान जिला बचत अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी अभिकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आज की बचत, कल का भविष्य का संदेश गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाना आवश्यक है ताकि लोग छोटी-छोटी बचत के महत्व को समझ सकें। उन्होंने कहा कि बचत की आदत न केवल व्यक्ति के भविष्य को सुरक्षित बनाती है, राष्ट्र को भी आर्थिक रूप से मजबूत करती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


