Kushinagar District Forms Mobile Team to Control Pollution from Crop Residue Burning पराली से प्रदूषण रोकने को सचल दस्ता गठित, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar District Forms Mobile Team to Control Pollution from Crop Residue Burning

पराली से प्रदूषण रोकने को सचल दस्ता गठित

Kushinagar News - कुशीनगर में, डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सचल दस्ता गठित किया है। यह दस्ता न्याय पंचायत स्तर पर कार्य करेगा और किसानों को फसल अवशेष जलाने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 10 Oct 2025 10:18 AM
share Share
Follow Us on
पराली से प्रदूषण रोकने को सचल दस्ता गठित

कुशीनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पराली (धान का पुआल/अन्य कृषि अपशिष्टों) के जलाए जाने के कारण होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सचल दस्ता गठित किया है। यह दस्ता जनपद एवं तहसील स्तर पर गठित हुआ है। डीएम ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी न्याय पंचायत स्तर पर लगाई गई है। निर्देशित किया गया है कि सम्बंधित कर्मचारी अपने न्याय पंचायत के समस्त राजस्व ग्रामों में पराली/फसल अपशिष्ट जलाने से रोकने में मदद करेंगे। किसानों को फसल अवशेष जलाने से मिट्टी, जलवायु एवं मानव स्वास्थ्य को होने वाली हानि के विषय में जागरुक किया जाएगा। गांव में पराली न जलाए जाएं, इसके लिए समस्त जरुरी कदम उठाए जाएं तथा पराली जलाने पर सम्बन्धित लेखपाल के साथ सम्बन्धित कर्मचारी का पूर्ण रूप से उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

तहसील एवं विकास खण्ड के समस्त लेखपाल एवं अन्य ग्राम प्रधानों को सम्मिलित करते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। उस क्षेत्र में कहीं भी फसल अवशेष जलाए जाने की सूचना मिलती है तो सम्बन्धित लेखपाल एवं ग्राम प्रधान व्हाट्सएप ग्रुप एवं दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित तहसील स्तर पर गठित सचल दस्ते को तत्काल इसकी सूचना देंगे। पराली/कृषि अपशिष्ट जलाए जाते पाए जाने पर सम्बन्धित को दण्डित करने के सम्बन्ध में राजस्व अनुभाग-10 के अनुरूप दण्डात्मक कार्रवाई की जाए तथा सम्बन्धित के विरुद्ध अर्थदण्ड लगाए जाने के सम्बन्ध में कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि का क्षेत्रफल 02 एकड़ से कम होने की दशा में अर्थदण्ड 5000 रुपये प्रति घटना, कृषि भूमि का क्षेत्रफल 02 एकड़ से अधिक किन्तु 05 एकड़ तक होने की दशा में अर्थदण्ड 10000 रुपये प्रति घटना, कृषि भूमि का क्षेत्रफल 05 एकड़ से अधिक होने की दशा में अर्थदण्ड 30000 रुपये प्रति घटना वसूल होगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर अधिकारी दुदही, फ़ाज़िलनागर, हाटा, कप्तानगंज, कसया, खड्डा, मोतीचक, नेबुआ नोरंगिया, पडरौना, रामकोला, सेवरही, सुकरौली, तमकुहीराज और विशुनपुरा न्याय पंचायत एवं सहयोगी कृषि विभाग, राजस्व विभाग, सम्बंधित लेखपाल तथा पुलिस विभाग सम्बंधित थानाध्यक्ष को नियुक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।