Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Diploma Pharmacist Association Election Concludes with Unopposed Winners
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए नवीन श्रीवास्तव

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए नवीन श्रीवास्तव

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का अधिवेशन एवं चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नवीन श्रीवास्तव को अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव निर्विरोध हुआ। अधिवेशन में कई प्रमुख...

Oct 04, 2025 10:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर का अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न हो गया। पडरौना शहर के एक होटल में आयोजित यह अधिवेशन प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ, जिसमें नवीन श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। अन्य पदाधिकारियों का चुनाव भी निर्विरोध ही संपन्न हुआ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिशन के प्रांतीय पर्यवेक्षक उमेश मिश्र, मुख्य चुनाव अधिकारी बृजेश गुप्ता और चुनाव अधिकारी अखिलेश सिंह की देखरेख में अधिवेशन शुरू हुआ। इसमें नवीन श्रीवास्वत अध्यक्ष, शैलेश कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेश कुमार पांडेय उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार पांडेय संगठन मंत्री, नीरज कुमार गुप्ता संयुक्त मंत्री, चंद्रभान यादव कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार संप्रेक्षक तथा संजीव सिंह श्रीनेत निर्विरोध मंत्री चुने गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्योंकि इन सभी पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ही दावेदार थे। अध्यक्षता डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गोरखपुर के मंडलीय सचिव अनिल सिंह ने की। अधिवेशन में मौजूद मुख्य अतिथि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला और विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, मंडलीय अध्यक्ष वीपी सिंह, फार्मेसी काउंसिल के सदस्य अजय कुमार सिंह, डीपीए गोरखपुर के मंत्री बृजेश गुप्ता, शंकर पटेल, रमेशचंद्र, विजय मिश्र, श्रीप्रकाश शर्मा, संजय कुमार राय, अजय सिंह, आत्मा सिंह सहित काफी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।