
कृष्णा साहा-विमलेश मल्ल स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता 21 से
Kushinagar News - कुशीनगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में 21 दिसंबर से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त होगी। इसमें आठ टीमें शामिल हैं, जिसमें रणजी खिलाड़ियों की भागीदारी है। आयोजन समिति द्वारा तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं।
कुशीनगर। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व पडरौना क्रिकेट क्लब के पूर्व कप्तान कृष्णा साहा और छात्रनेता विमलेश मल्ल की स्मृति में 18वें वर्ष आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 दिसंबर रविवार से किया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाली यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। टीमों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मैदान की सजावट समेत अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने में आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। पडरौना क्रिकेट क्लब द्वारा प्रतिवर्ष दिसंबर माह में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें मध्यप्रदेश, पटना, आगरा, नोएडा, लखनऊ, आजमगढ़, सीवान और मेजबान पडरौना की टीमें शामिल हैं। इस बार कई टीमों में रणजी खिलाड़ियों की मौजूदगी प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बनाएगी। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सतीश साहा व प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रिंस तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि उद्घाटन के दिन मैच शुरू होने से पहले खेल मैदान से शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें पडरौना क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में टीमों को बांटकर उनमें प्रतियोगिता कराई जाएगी। खेल मैदान को समतल करने का काम चल रहा है। वॉल पेंटिंग का भी काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


