सालिकपुर के पास रोहुआ नाले पर बनेगा पांटून पुल

सालिकपुर के पास रोहुआ नाले पर बनेगा पांटून पुल

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालिकपुर के पास रोहुआ नाले पर पांटून सेतु निर्माण की स्वीकृति मिली है। यह निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए खड्डा तहसील पहुंचने में सहूलियत प्रदान करेगा। परियोजना की लागत 34.36 लाख रुपये है, जिससे विकास के नए अवसर भी बनेंगे।

Nov 03, 2025 09:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालिकपुर के समीप रोहुआ नाले पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पांटून सेतु निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गयी है। इस सूचना पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रोहुआ नाले पर पांटून सेतु निर्माण के बाद रेता क्षेत्र के गावों में रहने वाले लोगों को खड्डा तहसील मुख्यालय आने जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। परियोजना की लागत 34.36 लाख रुपये है। खड्डा नारायणी उसपार बसे लोगों को आने जाने के लिए लगभग 15 वर्ष पूर्व जिला पंचायत से रोहुआ नाले पर लगभग 6 मीटर का पुल बनाया गया था। जिससे रेता क्षेत्र के लोग आसानी से अपना साधन लेकर खड्डा आने जाने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन पुल बनने के बाद महज सात महीने में ही पुल धंस गया। जिससे रेता क्षेत्र के लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बाद से रेतावासी नाव के सहारे या बिहार के रास्ते अपने तहसील मुख्यालय खड्डा आते जाते हैं। इधर रेता वासियों की इस समस्या से अवगत होने के बाद विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने मुख्यमंत्री सहित उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव शिवकुमार से मिलकर रेता क्षेत्र के लोगों की इस बड़ी समस्या से अवगत कराया। रोहुआ नाले पर पांटून पुल का निर्माण कराये जाने की मांग की। विधायक की मेहनत रंग लाई। अब शासन के आदेश पर लोक निर्माण विभाग ने सालिकपुर के पास रोहुआ नाले पर पांटून पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पुल का निर्माण होने के बाद क्षेत्र के लोगों के आवागमन को सुगम हो जाएगा। क्षेत्र में विकास के नये अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने मुख्यमंत्री सहित सांसद विजय दुबे व विधायक विवेकानन्द पाण्डेय के प्रति आभार जताया है।