आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह कल
Kushinagar News - कुशीनगर में जनहित सेवा समिति ने 8 मार्च को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों पर बैठक की। समिति अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि आठ जोड़ों की शादी के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिसमें बारातियों के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शामिल है।

कुशीनगर। जनहित सेवा समिति द्वारा बनकटा बाजार में आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें शादी के समारोह को सफल बनाने आदि तैयारियों पर चर्चा किया गया।बनकटा बाजार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि 8 मार्च को समिति द्वारा आयोजित होने वाले आठ जोड़ों की सामूहिक शादी समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बिदाई में दिए जाने वाले सामान, बारातियों के स्वागत की व्यवस्था के साथ विवाह मण्डप की तैयारी पर विस्तृत चर्चा किया गया, जिससे इस आयोजन को यादगार बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि पिछले बार की तरह ही इस बार भी बारातियों के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बैठक में मस्तराज सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, अजय मद्धेशिया, आमोद पाण्डेय, खुर्शीद आलम खान, हरेंद्र कुशवाहा, राहुल विश्वकर्मा, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


