Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar College Forms Teacher Union Executive with New Appointments
सौरभ अध्यक्ष और राजेश कुमार महामंत्री बने

सौरभ अध्यक्ष और राजेश कुमार महामंत्री बने

संक्षेप: Kushinagar News - कुशीनगर के बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ. सौरभ द्विवेदी को अध्यक्ष, डॉ. राजेश कुमार जायसवाल को महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। निवर्तमान...

Sun, 27 July 2025 11:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में शनिवार को शिक्षक संघ कार्यकारिणी का गठन हुआ। संस्कृत विभाग के डॉ. सौरभ द्विवेदी को अध्यक्ष, राजनीति शास्त्र विभाग के डॉ. राजेश कुमार जायसवाल को महामंत्री, हिंदी विभाग के डॉ. राम नवल प्रसाद को उपाध्यक्ष, डॉ. राकेश सोनकर को संयुक्त मंत्री, डॉ. कमाल हसन को कोषाध्यक्ष और डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्र को गुआक्टा प्रतिनिधि चुना गया। शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और मंत्री डॉ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और डॉ. पारसनाथ ने इसकी घोषणा सदन में की। सदन में चुने गए अध्यक्ष मंत्री के अतिरिक्त अध्यक्ष पद हेतु डॉ. राजेश कुमार सिंह और महामंत्री पद हेतु डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह का नाम भी प्रस्तावित किया हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन दोनों ने अपनी अपनी प्रत्याशिता वापस ले ली। इस दौरान नवागत पदाधिकारियों को प्रो. राम भूषण मिश्र, पूर्व प्राचार्य प्रो. अमृतांशु शुक्ल, प्रो. इंद्रासन प्रसाद, डॉ.राघवेंद्र मिश्र, प्रो. वीरेंद्र कुमार, प्रो. रेखा तिवारी, प्रो. अवधेश पांडेय, प्रो. कौस्तुभ नारायण मिश्र, प्रो. गौरव तिवारी, डॉ. निगम मौर्य, डॉ. रमेश चंद्र विश्वकर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ. जितेंद्र मिश्र, डॉ. रीना मालवीय, गुआक्टा महामंत्री निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ. यज्ञेश नाथ त्रिपाठी, डॉ. पंकज दुबे, डॉ. शंभू दयाल कुशवाहा, डॉ. पुष्पेंद्र सोनी ने कार्यकारिणी को बधाई दी है।