11 निर्धन कन्याओं का हाथ पीले कराएगा पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान

Jan 12, 2026 10:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - कुशीनगर में समाज सेवियों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए एक बैठक की। पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान का गठन हुआ और दीप नारायण अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। संस्था इस वर्ष 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगी, जो निःशुल्क है। इसका उद्देश्य दहेज़ प्रथा को समाप्त करना है।

11 निर्धन कन्याओं का हाथ पीले कराएगा पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान

कुशीनगर। सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़े समाज सेवियों ने पडरौना स्थित एक प्रतिष्ठान पर बैठक किया, जिसमें पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान का गठन कर समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल को अध्यक्ष नामित किया गया। इसमें संस्था की ओर से इस वर्ष में 11 निर्धन कन्याओं का हाथ पीले कराने का निर्णय लिया गया। संस्थान के नव नियुक्त अध्यक्ष दीप नारायण अग्रवाल ने कहा हर वर्ष की भांति इस साल भी 11 शौभाग्यशाली निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का ऐतिहासिक कार्यक्रम पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान द्वारा कराया जाएगा। प्रबंधक पप्पू पाण्डेय ने कहा कि छठवें वर्ष भी संस्था द्वारा 11 सौभाग्यशाली कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाना है, जो काफ़ी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक होगा।

सामूहिक विवाह कोरोना काल से ही होता आ रहा है, लेकिन इस संस्था का कोई अपना नाम नहीं था। इस वर्ष काफ़ी विचार -विमर्श के बाद संस्था का नाम मानव सेवा संस्थान रखने का निर्णय लिया गया है। संस्था द्वारा जनसहयोग से बिना किसी सरकारी सहायता के सामूहिक विवाह कराया जाता है जो बिल्कुल ही निःशुल्क होता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह के लिए समाज के दबे-कुचले, असहाय, निर्धन -गरीब परिवार की कन्याओं का रजिस्ट्रेशन के बाद सत्यापन किया जाता है। पात्र परिवार का चयन होने के बाद ही वर व वधू पक्ष को एक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन फार्म भरवाने के बाद सपरिवार इस सामूहिक विवाह में आने के लिए आमंत्रित किया जाता है। संस्था का यह प्रयास रहता है कि दहेज़ रूपी कुरीति व कोढ़ को समाप्त कर दहेज़मुक्त, नशामुक्त व संस्कारयुक्त समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ सदस्य पूर्व प्रधान शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान मनोज कुमार गौंड, रोशन चौधरी, चन्दन पाण्डेय, अजय कुशवाहा, जावेद आलम, महेंद्र यादव, ग्राम प्रधान राम विजय यादव, जामवंत यादव, प्रदीप गुप्ता, काशी मद्धेशिया, सचिन मद्धेशिया, मिंटू कुशवाहा, राममिलन पाण्डेय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।