Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Chairman Meets DM Over Drainage Issues and Incomplete Water Supply Projects
नपं की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले चेयरमैन

नपं की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले चेयरमैन

संक्षेप: Kushinagar News - कुशीनगर के नगर पंचायत तमकुहीराज के चेयरमैन जेपी गुप्ता ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात की। उन्होंने जल निकासी, हर घर स्वच्छ जल योजना और ओवर हेड टैंक की समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को जल निकासी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

Sun, 2 Nov 2025 11:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। नगर पंचायत तमकुहीराज में हाइवे अथारिटी के निर्माण कार्य से उत्पन्न हुई जल निकासी, जल निगम द्वारा हर घर स्वच्छ जल योजना के अधूरे कार्य, ओवर हेड टैंक की दुर्दशा, ओवर हेड टैंक के पानी की सप्लाई आदि मामलों को लेकर चेयरमैन ने डीएम से मुलाकात की। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने चेयरमैन की मांगों को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल एनएचएआई के अधिकारियों से जल निकासी की समस्या को ध्यान में रखते हुए नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया। नपं तमकुहीराज के चेयरमैन जेपी गुप्ता ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर से उनके कार्यालय में भेंट कर नगर के कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चेयरमैन ने डीएम को बताया कि नेशनल हाइवे ऑथोरिटी द्वारा समउर रोड चौड़ीकरण कार्य से नगर में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024- 25 में नगर पंचायत तमकुहीराज को डूडा विभाग से शासन द्वारा आवंटित हुए लगभग 5 करोड़ की लागत से संपन्न होने वाले विकास कार्यों का अभी तक विभाग द्वारा टेंडर नहीं कराया गया है। नगर के वार्ड नंबर एक, दो एवं तीन में जल निगम द्वारा हर घर स्वच्छ जल के निमित्त अधूरे कार्य कराए गए हैं। उन्होंने ओवर हेड टैंक की दुर्दशा और विगत 3 सालों से पानी की सप्लाई शुरू नहीं होने आदि समस्याओं से अवगत करा कार्रवाई की मांग की। चेयरमैन द्वारा बताई गई समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के पीडी से वार्ता कर नगर की जलनिकासी की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेयरमैन को बताया कि डूडा विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में नगर पंचायत को आवंटित धनराशि 4 करोड़ का टेंडर कमिश्नर गोरखपुर के जांच के दायरे में है।