35,411 लोगों ने दिखायी दिलचस्पी, खुद की स्वगणना

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में जनगणना के पहले चरण में 35,411 लोगों ने स्व गणना की है। सीडीओ ने लोगों से इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। इस बार डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे स्व गणना घर बैठे की जा सकती है। सभी जनपदवासियों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपेक्षा है।

35,411 लोगों ने दिखायी दिलचस्पी, खुद की स्वगणना

कुशीनगर। निज संवाददाता जनगणना के पहले चरण में चल रही स्व गणना में जनपद के लोगों की रुचि बढ़ती देखी जा रही है। अब तक 35,411 लोगों ने खुद स्व गणना की है। सीडीओ ने जनपद के लोगों से स्व गणना में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।

जनगणना-2027 की प्रक्रिया

भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का शुभारंभ होने वाला है। इस प्रक्रिया को और अधिक सुगम, सटीक एवं आधुनिक बनाने के लिए पहली बार डिजिटल तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इस बार स्व गणना की सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में यह प्रक्रिया बीते 7 मई को शुरू हुई और 21 मई तक संचालित की जाएगी। स्व गणना के लिए अधिकारिक वेबसाइट एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डॉट इन खोलकर उत्तर प्रदेश का चयन करना है। उसके बाद कैप्चा भरकर पंजीकरण शुरू कर देना है। जैसे ही परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। सत्यापन के लिए एक ओटीपी आएगा, जिसे अंकित करने के बाद पूरा विवरण भरने का विकल्प खुल जाएगा। पूरी जानकारी भरने के बाद फार्म सबमिट कर देना है। अंत में एक एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना है और जब जनगणना प्रगणक घर पहुंचेंगे तो उन्हें केवल यह आईडी दिखा देनी है। इसके बाद दोबारा पूरी जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्व गणना कहीं से भी रहकर की जा सकती है।

स्व गणना की स्थिति

अब तक जनपद के 35,411 लोग स्व गणना कर चुके हैं। यह संख्या पड़ोसी जनपद महराजगंज और गोरखपुर में हुई स्व गणना से अधिक है। सभी जनपदवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक में इस स्व गणना में हिस्सा लें और घर बैठे स्व गणना करें। ताकि समय की बचत हो। सभी कर्मचारियों ने भी स्व गणना कर ली है।

वंदिता श्रीवास्तव, सीडीओ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्व गणना कब शुरू हुई थी?
स्व गणना की प्रक्रिया बीते 7 मई को शुरू हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।