Kushinagar News: मथौली का डोल मेला 12 को
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News: कुशीनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 12 सितंबर को भव्य डोल मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आयोजकों ने तैयारी बैठक की है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रतिमाएं, झांकियां, भोजपुरी गायक राकेश तिवारी का जागरण और डांस कलाकारों के प्रदर्शन होंगे। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

Kushinagar News: कुशीनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर हर वर्ष की भांति 12 सितम्बर को भव्य डोल मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डोल मेला के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक भी आयोजकों द्वारा की जा चुकी है। मेले में भव्य भगवान श्रीकृष्ण, राधा की प्रतिमा, कानपुर के कलाकारों द्वारा झांकी, भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक राकेश तिवारी द्वारा विशाल मां भगवती जागरण, प्रसिद्ध डांस कलाकार माही-मनीषा एवं स्वीटी राज सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत द्वारा पार्किंग की व्यवस्था भी किया गया है। इसकी जानकारी चेयरमैन मथौली बाजार नवरंग सिंह ने दी है।


