आज नपं अध्यक्ष पद के उप चुनाव का आएगा परिणाम
कुशीनगर में फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मतगणना कसया तहसील परिसर में हो रही है, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल सात टेबलों पर प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा मतों की गिनती तीन चरणों में संपन्न होगी।

कुशीनगर। फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव की आज सुबह आठ बजे से कसया तहसील परिसर में मतगणना शुरू हो गयी। मतगणना स्थल व आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतों की गिनती कसया तहसील परिसर में कराई जा रही है। मतगणना कुल सात टेबलों पर,प्रशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर पंचायत क्षेत्र के 22 बूथों पर हुए मतदान हुए थे। मतों की गिनती तीन चरणों में संपन्न होगी।प्रत्येक चरण में निर्धारित बूथों के मतों की गिनती पूरी होने के बाद रुझान सामने आने लगेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


