नपं फाजिलनगर के रिक्त अध्यक्ष पद पर उपचुनाव 5 मई को
Kushinagar News - कुशीनगर के नगर पंचायत फाजिलनगर के रिक्त अध्यक्ष पद पर उप चुनाव के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने अधिसूचना जारी की है। चुनाव 5 मई को होगा और नामांकन पत्रों की बिक्री 10 से 16 अप्रैल तक होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के रिक्त अध्यक्ष पद पर उप चुनाव के लिये डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग पत्र के निर्देश पर नगर पंचायत फाजिलनगर के रिक्त अध्यक्ष पद (अनारक्षित) पर 5 मई को चुनाव होगा। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी जायेगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नपं फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 10 से 16 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जायेगी। नामांकन पत्रों की समीक्षा 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।
नामांकन वापसी 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जायेगा।मतदान 5 मई को सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक और मतगणना 7 मई को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। उप चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय) महेंद्र सिंह तंवर द्वारा सर्वेश सिंह डिप्टी कलेक्टर, कुशीनगर को रिटर्निंग अधिकारी और धर्मवीर सिंह तहसीलदार कसया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामित किया गया है।नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराये तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अवगत करायें। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना 10 अप्रैल को जारी की जाएगी तथा उसी दिनांक से नामांकन पत्रों का विक्रय भी प्रारंभ किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


