कुशीनगर के चार बाक्सरों ने बढ़ाया मान

Apr 08, 2026 08:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के चार बाक्सरों ने बढाया मान कुशीनगर। निज संवाददाता उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के

कुशीनगर के चार बाक्सरों ने बढ़ाया मान

कुशीनगर के चार बाक्सरों ने बढाया मान कुशीनगर। निज संवाददाताउत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में हापुड़ में आयोजित यूथ अंडर 19 वर्षीय पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुशीनगर के चार बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम पूरे प्रदेश में मान बढ़ाया है।प्रतियोगिता में रवि गौंड पुत्र लाल बाबू गौंड ने गोल्ड मेडल, प्रणव दुबे पुत्र भक्त प्रकाश दुबे ने सिल्वर मेडल, लक्ष्मी यादव पुत्री द्वारिका यादव ने गोल्ड मेडल व वैष्णवी पुत्री संदीप बनवाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस प्रदर्शन के आधार पर रवि गौंड और लक्ष्मी यादव का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है, जो आगामी 12 अप्रैल से आसाम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इन खिलाड़ियों की सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, कुशीनगर जिला बॉक्सिंग के अध्यक्ष डॉ अजय शुक्ल, महासचिव पंकज कुमार शर्मा, संरक्षक अमित वर्मा, महासचिव पंकज कुमार शर्मा, खेलो इंडिया कोच धीरेन्द्र प्रताप सिंह, हाटा बॉक्सिंग के कोच राजेश गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।