
बोर्ड परीक्षा : तिथि घोषित होने के बाद केन्द्र निर्धारण में जुटा विभाग
संक्षेप: Kushinagar News - कुशीनगर में बोर्ड परीक्षा की तिथि 18 फरवरी से 12 मार्च तक निर्धारित की गई है। स्कूल संचालकों को 10 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए 36 बिंदुओं पर डाटा अपलोड करना आवश्यक है। परीक्षा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।
कुशीनगर। बोर्ड परीक्षा तिथि निर्धारित होने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में जुटा हुआ है। वहीं परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुये हैं। आगामी 10 नवंबर तक स्कूल संचालकों को केंद्र बनाने के लिए निर्धारित 36 बिंदुओं पर डाटा अपलोड करके ऑनलाइन आवेदन करना है। वहीं स्कूल संचालक बच्चों का नामावली दुरूस्त करने में जुटे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जिले में 22 राजकीय, 54 एडेड समेत 384 विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से बोर्ड परीक्षा की तिथि निर्धारित किया है। बोर्ड परीक्षा आगामी 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 15 दिन में पूरा होगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के सुचारु, गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित संचालन के लिए बोर्ड ने परीक्षा आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया की समय-सारणी घोषित किया है। परीक्षा आवेदन ऑनलाइन माध्यम से परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत विद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म आवेदन, उनके सत्यापन तथा जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदन की कार्रवाई का विवरण जारी हुआ है। इसके तहत छात्र/छात्राओं द्वारा परीक्षा आवेदन का विद्यालय में प्रस्तुतीकरण 10 नवम्बर तक, विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र अपलोड करना 17 नवम्बर तक, तहसील स्तरीय सत्यापन समिति द्वारा विद्यालयवार आवेदन पत्रों की जांच 22 नवम्बर तक, जनपद स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन की रिपोर्ट अपलोड 27 नवम्बर तक, अनुमोदित सूची का विद्यालयवार प्रकाशन 28 नवम्बर तक, परिषद वेबसाइट पर अंतिम रूप से अनुमोदित आवेदन की सूची उपलब्ध कराना 04 दिसम्बर, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छात्र/प्रधानाचार्य/प्रबन्धक की आपत्तियों का निस्तारण 11 दिसम्बर तक, अनुमोदित परीक्षा केन्द्रों की सूची अपलोड करना 17 दिसम्बर तक, परीक्षा केन्द्र निर्धारण के लिए प्रस्ताव अपलोड करना 22 दिसम्बर तक, परिषद द्वारा केन्द्र निर्धारण की अंतिम सूची जारी करना 30 दिसम्बर तक निर्धारित किया जायेगा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य, प्रबन्धक, अध्यापक एवं संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त तिथियों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। वहीं स्कूल संचालकों को 10 नवंबर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। डीआईओएस कार्यालय के जिम्मेदार परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति का गठन करने में जुटे हैं। परीक्षा तिथि निर्धारित होने के बाद युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। आगामी 10 नवंबर तक परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए स्कूल संचालकों को ऑनलाइन आवेदन करना है। नामावली दुरूस्त किया जा रहा है। इसके लिए समय सारणी निर्धारित किया गया है। श्रवण कुमार गुप्ता, डीआईओएस कुशीनगर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




