Kushinagar News: खादी एवं ग्रामोद्योग योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
Kushinagar News: कुशीनगर के कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने स्वरोजगार योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें युवाओं, तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त नवप्रशिक्षुओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, माटीकला रोजगार योजना, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुशीनगर की ओर से शुक्रवार को कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में विपणन विकास सहायता योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से रोजगार सृजन करना तथा लोगों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय व नेबुआ नौरंगिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने किया। इसमें बेरोजगार युवक-युवतियों, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त नवयुवकों-नवयुवतियों तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसमें मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, व्यावहारिक प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और विपणन संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया। प्रतिभागियों को स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी प्रदान की गई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना, उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और सरकारी योजनाओं के माध्यम से रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में 150 से अधिक युवक-युवतियों एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


