आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 17 से 20 तक
कुशीनगर में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के 76 रिक्त पदों में से 61 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अनंतिम चयन सूची 8 अभ्यर्थियों के लिए प्रकाशित की गई है। आपत्तियाँ 17 से 20 अप्रैल तक कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती हैं।

कुशीनगर। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि जिले में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उन्होंने कहा कि 8 दिसबंर 2025 के माध्यम से जिले की रिक्त ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूरा कर पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये थे। इसके क्रम में एडीओ द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्ण कर पत्रावली उपलब्ध कराई गई। जिल में कुल 76 रिक्त पदों के सापेक्ष 61 पदों पर चयन प्रक्रिया को जिला स्तरीय समिति द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को अंतिम रूप से अनुमोदित किया जा चुका है।शेष
15 अभ्यर्थियों में से 8 अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची प्रकाशित की जा रही है। यदि किसी अभ्यर्थी या संबंधित व्यक्ति को इस सूची पर कोई आपत्ति हो, तो वह दिनांक 17 से 20 अप्रैल तक सुबह 10 से सायं 5 बजे के बीच कार्यालय में अपनी लिखित आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा।


