
खजुरिया नहर शाखा पर वैकल्पिक मार्ग बना, आवागमन शुरू
Kushinagar News - कुशीनगर में महुआडीह स्थान गांव के पास खजुरिया नहर शाखा पर पुल निर्माण कार्य बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन माह बाद वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था से ग्रामीणों को राहत मिली...
कुशीनगर । दर्जनों गांवों के लिए सुगम हेतिमपुर-गोबरही मार्ग पर महुआडीह स्थान गांव के समीप खजुरिया नहर शाखा पर पुल का निर्माण कार्य बंद होने से क्षेत्रीय लोग आवागमन के लिए परेशान थे। पुल निर्माण कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था हो जाने से लोगों को आवागमन में राहत मिली है। तीन माह तक नहर में पानी होने से मुख्य सड़क पर स्थित पुल का निर्माण कार्य रुका पड़ा था, जिससे ग्रामीण और राहगीरों को दो से ढाई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा था। निर्माधाधीन पुल के उत्तर तरफ नहर में मिट्टी पाट कर वैकल्पिक मार्ग बना दिया गया है, जिससे आवागमन में लोगों को लाभ मिल रहा है।
अब लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि छठ बाद पुल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण कार्य में तेजी लाया जाएगा ताकि क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिले। वैकल्पिक मार्ग बनने से हेतिमपुर से गोबरही मार्ग के दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो गया है। ब्रजेश सिंह, रवि त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, महंथ यादव, लप्पू तिवारी का कहना था कि तीन माह तक आवागमन में काफी असुविधा हो रही थी। पुल के बगल से वैकल्पिक रास्ता बन जाने से साइकिल, दो पहिया और चार पहिया वाहनों के अलावा पैदल यात्रियों के आने जाने में काफी सुविधा हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




