रिक्त पड़ी कोटे की दुकान का हुआ आवंटन

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के त्रिलोकपुर खुर्द ग्रामसभा में सोमवार को रिक्त कोटे की दुकान का आवंटन किया गया। दुकान के लिए तीन दावेदार थे, जिनमें से सोनम देवी को 237 वोट मिले, जबकि अन्य दो दावेदारों को कम समर्थन मिला। इस प्रक्रिया में एडीओ आईएसबी आशुतोष मिश्र और सचिव अमरनाथ प्रजापति की देखरेख में चयन हुआ।

रिक्त पड़ी कोटे की दुकान का हुआ आवंटन

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्रामसभा त्रिलोकपुर खुर्द में रिक्त पड़ी कोटे की दुकान का आवंटन सोमवार को कर दिया गया। एडीओ आईएसबी आशुतोष मिश्र व सचिव अमरनाथ प्रजापति की देखरेख में दुकान चयन प्रक्रिया में तीन लोगों ने दावेदारी की। इसमें सोनम देवी पत्नी सत्य ज्ञानेश्वर प्रसाद, मनोज पुत्र रामवृक्ष व बलविंदर पुत्र जवाहिर शामिल रहे। खुली बैठक के दौरान हाथ उठवाकर दुकान चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें सोनम देवी के पक्ष में 237 लोगों ने सहमति जताई। जबकि मनोज के पक्ष 93 और बलविंदर के पक्ष में 53 लोगों ने समर्थन किया। इस तरह से सोनम देवी को दुकान आवंटित की गई।

इस दौरान बांसी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान वशिष्ठ पांडेय, पंचायत सहायक सीता देवी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।