मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के लिए किसान करें आवेदन
Kushinagar News - कुशीनगर में जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत 2026-27 में किसानों के लिए विभिन्न मदों में लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत शाकभाजी के लिए बागवानी में मशीनरी, जैसे ट्रैक्टर और पावर टिलर, का लक्ष्य मिला है। किसानों को पंजीकरण करने की सलाह दी गई है।

कुशीनगर। जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में जनपद को विभिन्न मदों में लक्ष्य मिला है। प्राप्त लक्ष्य के अनुसार शाकभाजी हेतु 25 हेक्टेयर बागवानी में मशीनीकरण के अंतर्गत ट्रैक्टर (2डब्ल्यूडी) 01, पावर टिलर (08 बीएचपी तक) 02, पावर टिलर (08 बीएचपी से अधिक) 02 तथा पावर नैपसेक स्प्रेयर (12-16 लीटर) 04 का लक्ष्य विभाग के निदेशालय से मिला है। उन्होंने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि अपना पंजीकरण डीबीटी डॉट यूपी हार्टिकल्चर डॉट इन पोर्टल पर कराकर आवश्यक अभिलेख जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम खतौनी (61 ख प्रमाण पत्र), दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नम्बर के साथ कार्यालय में सम्पर्क करें।
कृषकों का चयन प्रथम आवक, प्रथम पावक के सिद्धांत पर निर्धारित भौतिक लक्ष्य की सीमा के अंतर्गत किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्ण होने व सत्यापन के बाद देय अनुदान डीबीटी/काइन्ड डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से हस्तांतरित किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


