आईटीआई में प्रवेश को 22 जून तक करें आवेदन

आईटीआई में प्रवेश को 22 जून तक करें आवेदन

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2025 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाना होगा। आवेदन में...

Jun 07, 2025 09:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

कुशीनगर। जिले के राजकीय, निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित व्यवसायों व टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 2 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित हो रहे 5 दीर्घकालीन व्यवसायों में सत्र 2025 का प्रवेश शुरु हो गया है। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in को खोलना होगा तथा उस पर बने हुए लिंक पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों में हुई त्रुटियों के संशोधन के लिये 2 दिन का समय दिया जायेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 22 जून रात्रि 12 बजे तक है।