एसडीएम ने सील किया अल्ट्रासाउंड सेंटर

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में एक डायग्नोस्टिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा के निरीक्षण में डॉक्टर की अनुपस्थिति मिली, जो नियमों का उल्लंघन है। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें कई सेंटरों में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।

एसडीएम ने सील किया अल्ट्रासाउंड सेंटर

कुशीनगर। ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित एक डायग्नोस्टिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस सेंटर को सील कर दिया। यह कार्रवाई तमकुहीराज की एसडीएम आकांक्षा मिश्रा द्वारा शिकायत के आधार पर की गई। अचानक पहुंची तमकुहीराज की एसडीएम को निरीक्षण के दौरान सेंटर पर कोई रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं मिला। इस पर तत्काल सेंटर को सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर डॉक्टर की अनुपस्थिति नियमों का उल्लंघन है, जिसके चलते आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई जिलाधिकारी को की गई शिकायत के आधार पर हुई है। शिकायत में जिले के कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालन में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि फाजिलनगर, कसया और दुदही क्षेत्रों में एक ही डॉक्टर के नाम पर कई अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जबकि वह डॉक्टर स्वयं स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं। इस दौरान दुदही सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार भी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।