Kushinagar News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम ने की बैठक

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: खड्डा में एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन संबंधी बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का पंजीकरण कराने पर चर्चा की गई। एसडीएम ने पात्र मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन कार्य नियमानुसार संपन्न कराने पर जोर दिया।

Kushinagar News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम ने की बैठक

Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम डाक्टर संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए जाने सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में भारतीय जनता पार्टी से प्रिंस मद्धेशिया व समाजवादी पार्टी की ओर से राजेन्द्र पाल, कांग्रेस की ओर से अनिरुद्ध गुप्ता एवं केशव गुप्ता तथा बहुजन समाज पार्टी की ओर से राजन जायसवाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वीआरसी राजन मद्धेशिया एवं इस्तयाक अली भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि राजेन्द्र पाल ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने का विषय उठाया।

इस पर निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान एसडीएम ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को नियमानुसार संपादित करने तथा पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए जागरूक करने के महत्व पर बल दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम ने की बैठक