
नौ अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, फरार सभासद पर गुंडा एक्ट
Kushinagar News - कुशीनगर में कप्तानगंज पुलिस ने दादागिरी और फायरिंग में संलिप्त 9 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसओ दीपक सिंह के नेतृत्व में, पुलिस ने सभासद संजय पटेल के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल तक नेटवर्क फैलाया है। कई वांछित अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
कुशीनगर। पिछले करीब एक साल से अमन चैन पसंद कप्तानगंज को अपनी दादागिरी, गुंडई, सरेआम फायरिंग समेत अन्य हरकतों से हलकान करने वाले अपराधियों के विरुद्ध एसओ दीपक सिंह के नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली है। सभासद संजय पटेल के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभासद की गिरफ्तारी के लिए फिलहाल पुलिस सरगर्मी से उसके संभावित तमाम ठिकानों पर दबिश देने के साथ-साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल तक अपना नेटवर्क बिछा रखी है। फायरिंग मामले में आरोपी सभासद समेत अन्य चार अभियुक्त अभी पुलिस के जद में नहीं आए हैं।
नौ दिन पहले कप्तानगंज के हृदय स्थल मंगल वाली बाजार में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने पहले से ही पांच वांछित अभियुक्त आरिफ पुत्र मुमताज निवासी लाल चौक कप्तानगंज, राजन चौधरी पुत्र श्री श्रीप्रकाश निवासी मोती पाकड पिपराइच गोरखपुर, सौरभ कुमार पुत्र रामरेखा निवासी सेमरा कप्तानगंज, समीर अली पुत्र जैनुल आबदीन निवासी पिपरा काजी, निचरौल जनपद महाराजगंज, व सिद्धांत सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी शिवचौक कप्तानगंज (मूल निवासी पंचमा किडिहरापुर बलिया) को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब अब पुलिस ने कस्बे के संजय पटेल गैंग व सुजा पठान गैंग के कुल नौ बदमाशों की हिस्ट्राीशीट खोली है। इनमें गौरव उर्फ सोनू यादव पुत्र संतोष उर्फ जितेन्द्र यादव निवासी बभनौली, गोपाल दूबे पुत्र अमित उर्फ पिंटू दूबे निवासी सोहनी, ऋषि उर्फ राहुल पासवान पुत्र अंगद निवासी वार्ड 7 कप्तानगंज, सभासद संजय पटेल पुत्र गंगासागर पटेल निवासी वार्ड 10, कप्तानगंज, सुजा खान उर्फ छोटू उर्फ सुजा पठान पुत्र मुस्ताक निवासी वार्ड 11 कप्तानगंज, अतुल पटेल पुत्र सीताराम निवासी वार्ड 11 कप्तानगंज, आदित्य साहनी पुत्र कमलेश निवासी बभनौली, मो आरिफ व मो आसिफ पुत्रगण मुमताज निवासी वार्ड 8 रेलवे कालोनी कप्तानगंज शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




