Kushinagar News: बेटे के जन्मदिन पर तमंचा से गुब्बारा फोड़ने वाला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News: पडरौना में कप्तानगंज पुलिस ने सेमरा निवासी 40 वर्षीय विपिन पाण्डेय को अवैध 12 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने बेटे के जन्मदिन पर तमंचे से गुब्बारा फोड़ते दिखे। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Kushinagar News: पडरौना। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने एक अवैध तमन्चा 12 बोर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अवैध तमन्चा 12 बोर के साथ विपिन पाण्डेय पुत्र रामहरख पाण्डेय निवासी सेमरा थाना कप्तानगंज उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त का अपने बेटे के जन्मदिन पर अवैध तमन्चा से गुब्बारा फोड़ने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, दरोगा सचिन दिवाकर, सिपाही बृजेश राय, रोशन त्रिपाठी, अभिषेक सिंह व मुकेश यादव आदि शामिल रहे।

