Kushinagar News: कप्तानगंज में नाला और साइड लेन निर्माण को मिला बजट

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कप्तानगंज क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। सांसद विजय दुबे ने ओवर ब्रिज के साइड लेन और बहते नाले के कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए मंत्रालय से 12 करोड़ की राशि जारी करवाई है। अब काम जल्द शुरू होगा, जो जलजमाव और गड्ढों की समस्या से राहत दिलाएगा।

Kushinagar News: कप्तानगंज में नाला और साइड लेन निर्माण को मिला बजट

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कप्तानगंज क्षेत्र के लिए यह खुशखबरी है। क्षेत्र के जनमानस की समस्या बन चुकी कप्तानगंज ओवर ब्रिज के साइड लेन और उल्टी दिशा में बहते नाले के कार्य को शीघ्रता शीघ्र पूरा कराए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।सांसद विजय दुबे द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इस संबंध में जनता की समस्या को महसूस करते हुए विशेष निवेदन किया गया था। जिसके क्रम में सोमवार को मंत्रालय द्वारा 12 करोड़ की राशि जारी करने के साथ ठेकेदार को तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में मौजूद सांसद विजय दुबे ने दूरभाष के जरिए इसकी जानकारी दी।

सांसद ने आस्वस्त किया है कि शीघ्र ही नाला और सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। क्षेत्र की जनता विशेषकर कप्तानगंज कस्बा के लोग जल जमाव की दशा उत्पन्न होने की पस्थिति में साइड लेन में जगह-जगह हो चुके बड़े-बड़े गड्ढे की परेशानी से आजीज आ चुके थे। अधिक बरसात होने की दशा में सड़क पर जल जमाव की स्थिति के कारण वाहन चालकों को गड्ढे नहीं दिखते थे। इस वजह से अक्सर उनके वाहन गड्ढे में फंसकर पलट जाते थे। इस दुर्दशा को लेकर समाचार पत्रों में जहां काफी दिनों से खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हो रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।