कुशीनगर जिला न्यायालय 24 और 25 अप्रैल को रहेगा बंद
Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News - कुशीनगर में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश पर 24 और 25 अप्रैल को जिला एवं सत्र न्यायालय, बाह्य दीवानी न्यायालय और ग्राम न्यायालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने दी। इसके स्थान पर 23 मई और 27 जून को न्यायालय कार्य दिवस होंगे।

कुशीनगर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशानुसार जिला एवं सत्र न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना, बाह्य दीवानी न्यायालय कसया, ग्राम न्यायालय तहसील तमकुहीराज एवं ग्राम न्यायालय तहसील हाटा में आयोजित होने वाले ज्यूडिशियल ऑफिसर्स स्पोर्ट्स मीट के अवसर पर 24 एवं 25 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि इसके स्थान पर आगामी 23 मई और 27 जून को न्यायालय कार्य दिवस घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें:24 और 25 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय
ये भी पढ़ें:सोमवार से बदल जाएगा न्यायालय संचालन का समय
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


