Kushinagar News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में मिली खामियां, दूर करने के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने शनिवार बौद्ध स्थली

Kushinagar News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में मिली खामियां, दूर करने के दिए निर्देश

Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने शनिवार बौद्ध स्थली कुशीनगर बुद्ध मंदिर मार्ग पर बुद्धा पार्किंग, वेडिंग जोन, चिल्ड्रेन पार्क सहित बुद्धा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर अव्यवस्थाएं पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र व्यवस्थाएं सुधार कराने के निर्देश दिए। पर्यटक सूचना केंद्र बंद मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जतायी और केंद्र को तत्काल चालू कराने का निर्देशित किया ताकि आने वाले पर्यटकों को दर्शन स्थली, भ्रमण स्थलों की जानकारी सुचारु रूप से मिल सके।

निरीक्षण एवं सुधार के निर्देश

उन्होंने बुद्धा पार्किंग के समीप वेडिंग जोन का निरीक्षण किया और परिसर की साफ-सफाई कराने तथा टूटे फर्श की मरम्मत कराने का निर्देश दिए। दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग कराने और पर्याप्त लाइट लगाकर परिसर को आकर्षक बनाने को कहा। उन्होंने वेडिंग जोन को सुंदर और आकर्षक रूप देने का निर्देश दिए, ताकि पर्यटक यहां ठहराव कर सुकून महसूस करें। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में कुशीनगर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और साफ-सुथरा वातावरण मिलना चाहिए।

बुद्धा घाट और जलकुंभी की समस्या

बुद्धा घाट पर जलकुंभी देख नाराजगी जताई और तत्काल इसे हटवाने के निर्देश दिए। ईओ अंकिता शुक्ला को पाथवे की मरम्मत कराने और घाट की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिए। इसके बाद कुशीनगर के रामाभार स्तूप के समीप निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने क्लासरूम के साथ हॉस्टल, लाइब्रेरी और मेस की व्यवस्थाओं को भी देखा। क्लासरूम के दरवाजे-खिड़कियां अधूरे मिलने पर नाराजगी जतायी। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, लेखपाल डॉ. शैलेन्द्र दुबे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

संशोधन और समस्याएँ

✦ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किस स्थान का निरीक्षण किया?−
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कुशीनगर बौद्ध स्थली का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में मिली खामियां, दूर करने के दिए निर्देश