लोकल को छोड़ इंटरनेशनल स्तर पर रही रिजवान की मजबूत पकड़

Apr 06, 2026 10:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के निवासी आईएसआईएस संदिग्ध रिजवान को दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया। वह आतंकी गतिविधियों में शामिल था और पाकिस्तान व नेपाल के हैंडलर्स से संपर्क में था। उसके पास बम बनाने का सामान और जेहादी साहित्य मिला। 2016 से आईएसआईएस से जुड़ा था और कई बार गिरफ्तार हो चुका है।

लोकल को छोड़ इंटरनेशनल स्तर पर रही रिजवान की मजबूत पकड़

कुशीनगर।कुशीनगर निवासी आईएसआईएस संदिग्ध रिजवान की एक दिन पूर्व हुई गिरफ्तारी के बाद उसका इंटरनेशनल कनेक्शन खुल कर सामने आ रहा है। वह लोकल स्तर पर लोगों को बातचीत करने के बजाय देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर पाकिस्तान समेत नेपाल आदि इंटरनेशनल स्तर पर मजबूत पकड़ बनाया था। एक बार जेल से छूट कर आने के बावजूद उसने अपनी हरकतों में सुधार नहीं किया। इसका नतीजा रहा कि उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम व यूपी एटीएस ने एक दिन पूर्व उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट से ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर दिल्ली गई। इसके बाद जिले समेत देश व विदेश में उसके कारनामों की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस और यूपी की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की संयुक्त टीम ने शनिवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े पडरौना के रायनी मोहल्ला निवासी एक संदिग्ध आतंकी रिजवान को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर साथ ले गई। उसके पास बम बनाने का सामान व कुछ जेहादी साहित्य बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि वह आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए अपने नेटवर्क से संदिग्धों को जोड़ रहा था और कई वीआईपी जगहों की उसने रेकी भी की थी। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था और उनके निर्देश पर ही अपने मॉड्यूल में नौजवानों को जोड़ने में जुटा था। पुलिस उसे लेकर दिल्ली पहुंची। आतंकी रिजवान अहमद साल-2016 से आईएसआईएस संगठन से जुड़ा था। वह भारत में आईएसआईएस के लिए रिक्रूटमेंट का काम संभाल रहा था। वह आर्थर रोड जेल मुम्बई में बंद रहा। उसके बारे में पुलिस मुंबई की एजेंसियों से जानकारी ले रही है। इसके पास से कई आपत्तिजनक दस्ताबेज बरामद किए गए हैं। इसमें जेहादी साहित्य के अलावा अन्य भड़काऊ धार्मिक साहित्य भी शामिल हैं।रिजवान 2014 में 11 वीं की पढ़ाई के दौरान जेहादी संगठनों से टच में आ गया था। 2016 से आईएसआईएस से जुड‌ने के बाद जनवरी 2016 में उसकी गिरफ्तारी हुई थी तथा 2017 से 2023 तक मुम्बई जेल में रहा। वहां से सजा काटकर लौटने के बाद पडरौना स्थित मकान में रहने के साथ छोटा मोटा मारमेंट का काम शुरू किया था। हैदराबाद, यूपी व दिल्ली एटीएस लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। इस दौरान उसका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इंटनेशनल कनेक्शन जुड़ने पर दिल्ली की स्पेशल टीम ने रिजवान समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रिजवान की गिरफ्तारी की है। वह स्थानीय बच्चों समेत आम लोगों से बहुत कम बातचीत करता था। उसका इंटरनेशनल स्तर के आतंकियों समेत लोगों से मजबूत पकड़ थी।पडरौना ब्लॉक के सिसवा मठिया के रहने वाला है रिजवानपडरौना। पडरौना ब्लॉक के सिसवा मठिया के निवासी रिजवान तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके पिता की पुस्तैनी मकान पडरौना में है। वह अपने भाइयों से अलग होकर पडरौना के रायनी मोहल्ला में नया मकान बनवाकर रहते हैं। पुस्तैनी गांव सिसवा मठिया में उसके परिवार को कोई नहीं रहता है। रिजवान की बार-बार संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के रूप में गिरफ्तारी से उसके परिवार पर बुरा असर पड़ रहा है। उसके पिता व परिजन उसके क्रियाकलापों के चलते समाज से दूरी बना कर रहते हैं। इसके बावजूद बार उसकी गिरफ्तारी ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।